छत्तीसगढ़

बीजेपी के जिलाध्यक्ष पर FIR दर्ज, राष्ट्रध्वज का अपमान करने का आरोप

Nilmani Pal
6 Aug 2022 3:22 AM GMT
बीजेपी के जिलाध्यक्ष पर FIR दर्ज, राष्ट्रध्वज का अपमान करने का आरोप
x

धमतरी। भाजपा की तिरंगा रैली के दौरान उलटा तिरंगा लेकर चलने के मामले में जिलाध्यक्ष शशि पवार पर राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि गुरुवार को भाजपा ने धमतरी शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया था। एक वायरल वीडियो में इस रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष को उलटा तिरंगा लेकर चलता दिखाया गया था। तिरंगे में भगवा रंग की पट्टी नीचे थी।

कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर हंगामा मचा दिया। पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसका अपमान कांग्रेस नहीं सहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी है कि किसी ने उन्हें उलटा झंडा पकड़ा दिया। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई उन्होंने झंडे को सीधा कर लिया था। परंतु कांग्रेस ने जानबूझकर उलटा तिरंगा लेकर चलने का आरोप लगाया और गुरुवार शाम को सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया तो शहर में पैदल मार्च किया और नेशनल हाइवे क्रमांक 30 को दस मिनट के लिए रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने शशि पवार के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है। एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने कहा कि अभी विवेचना चल रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।


Next Story