छत्तीसगढ़

माना बाल संप्रेक्षण गृह के 3 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, बाल आरोपियों को परोस रहे नशे का सामान

Nilmani Pal
14 July 2023 11:25 AM GMT
माना बाल संप्रेक्षण गृह के 3 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, बाल आरोपियों को परोस रहे नशे का सामान
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में नशा सप्लाई का मामला सामने आया है। जहां सीसीटीवी फुटेज में साफ - साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह बाल संप्रेक्षण गृहों को भी अब नशा बिक्री का अड्डा बना दिया गया है। वही इस पुरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद माना पुलिस ने 3 कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोप है कि, ये कर्मचारी ड्यूटी के दौरान बच्चों को नशे का सामान सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है।

रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। मगर इस बार सामने आए वीडियो ने बड़ी पोल खोलकर रख दी है। यहां एक हत्याकांड के नाबालिग आरोपी बंद हैं। इन्होंने सेंटर में रहते हुए सिगरेट और रुपए हासिल किए हैं। यहीं नशा करते हैं। इसका वीडियो बनाकर खुद इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन लड़के दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो में कह रहे हैं कि, जेल में हैं हम और जेल में राज करते हैं। समझ लेना... तिल्दा वाले को बता देना... जेल में तुम्हारा बाप बैठा है। बता देना, अपन जल्द वापस आएगा। ये देखो लाइटर, मोबाइल और नशा । इसके साथ लड़के हाथों में 500 के नोटों को दिखा रहे हैं।कर्मचारी ही पहुंचाते है बच्चों को नशाआपको बता दें, आरोप है कि यहां रह रहे बच्चों को यही के कर्मचारी चंद पैसों की लालच में उन तक नशा पहुंचाने का काम करते थे। चिंता की बात तो यह है कि, जिनपर बच्चो को सुधारने की जिम्मेदारी है। यदि उन्ही पर इस तरह के संगीन आरोप लगे तो आप अंदाज़ा लगा सकते है। यह पहली बार नहीं है जब यहां इस तरह का मामला आया है। पिछले वर्ष जून में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

Next Story