छत्तीसगढ़
स्मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले जैनम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ FIR दर्ज
Shantanu Roy
3 Jun 2025 7:55 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसीत किये जाने हेतु बीएसपी सीएसआर योजनान्तर्गत स्वीकृत 12 स्मार्ट आंगनबाड़ी कार्य हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी हेतु 15 लाख रूपये की दर से कुल 01 करोड़ 80 लाख रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी, उक्त कार्य को करने हेतु टेण्डर कॉल किया गया गया था, जिसके निर्माण हेतु जिला प्रशासन के द्वारा जैनम कन्स्ट्रक्शन बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा फर्म का दर सबसे कम होने के कारण क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया था। उक्त कार्य को करने हेतु 01 करोड़ उन्चालिस लाख रूपये प्रदाय किया गया था। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जैनम कन्स्ट्रक्शन बाजार पारा गीदम के विरूद्ध शासकीय राशि का दुरूपयोग किये जाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। संबंधित फर्म द्वारा निहित शर्तों के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया गया, जिसकी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत उपरान्त कार्य का जांच करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर जांच समिति गठित किया गया।
समिति द्वारा कार्य का जांच करने के पश्चात् जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र टेमरूगांव की राशि 3 लाख 47 हजार 181 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र भरण्डा की राशि 3 लाख 43 हजार 675.00 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र हुच्चाकोट की राशि 6 लाख 3 हजार 412 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र गुरिया की राशि 2 लाख 91 हजार 994 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र कनेरा की राशि 3 लाख 39 हजार 447 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खड़कागांव की राशि 3 लाख 76 हजार 20 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र केरलापाल की राशि 3 लाख 33 हजार 176 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खोड़गांव की राशि 2 लाख 95 हजार 848 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र परलभाट की राशि 3 लाख 14 हजार 938 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र बिंजली की राशि 3 लाख 39 हजार 422 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खैराभाट की राशि 3 लाख 36 हजार 429 रूपये एवं आंगनबाड़ी केन्द्र अंजरेल की राशि 8 लाख 6 हजार 972 रूपये का कार्य कराया जाना पाया गया। इससे यह प्रतित होता है कि जैनम कन्स्ट्रक्शन, बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा द्वारा शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है, जिसके संबंध में संबंधित फर्म जैनम कन्स्ट्रक्शन, बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफ०आई०आर०) दर्ज किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





