छत्तीसगढ़

स्कूटी-एसी और जमीन लोभी ससुराल वालों पर FIR, मायके में बैठी पीड़िता

Nil dhankar
28 March 2025 9:40 AM IST
स्कूटी-एसी और जमीन लोभी ससुराल वालों पर FIR, मायके में बैठी पीड़िता
x
छग

रायगढ़। जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शादी के बाद विवाहिता को ससुराल पक्ष में प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में स्कूटी, एसी समेत उसके पिता के जमीन के हिस्सा की मांग की जा रही थी। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 26 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि, साल 2024 मार्च महीने में उसकी शादी ओडिशा के अंबाभौना थाना निवासी सुशील रथ के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दो दिन बाद से पति सुशील रथ, उसकी मां, पिता, भाई और बहन समेत ससुराल पक्ष के 6 लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

दहेज में कम सामान लाए हो कहकर मारपीट भी करते थे। दहेज में एसी, स्कूटी, एंड्राइड मोबाइल और अपने पिता की जमीन में हिस्सा देने की मांग करने लगे। मारपीट भी करने लगे। जिससे परेशान होकर जुलाई महीने में विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी, लेकिन उसके बाद भी वे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुसौर थाना रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुसौर पुलिस ने बताया कि, मामले की सूचना के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story