छत्तीसगढ़

जिला पंचायत प्रत्याशी के खिलाफ FIR, गाड़ी से टक्कर के बाद बाइक सवार की उखड़ीं सांसे

jantaserishta.com
9 Feb 2025 10:47 AM IST
जिला पंचायत प्रत्याशी के खिलाफ FIR, गाड़ी से टक्कर के बाद बाइक सवार की उखड़ीं सांसे
x
छत्तीसगढ़.
बेमेतराः छत्तीसगढ़ के बेमतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला पंचायत प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बेरला थाना के सरदा गांव का रहने वाला है। भोलाराम वर्मा नाम का एक शख्स जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा है। उनकी गाड़ी ने ग्राम अतरगढ़ी के रहने वाले हेमंत यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से परखच्चे उड़ गए और युवक हेमंत की मौके पर मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story