छत्तीसगढ़
दंपत्ति पर FIR, बच्चों को डराकर घर से गहने मंगवाने का आरोप
jantaserishta.com
6 Sept 2026 4:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बच्चों को डराने-धमकाने और उन्हें अपने झांसे में लेकर घर से आभूषण मंगाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी 11 साल की भांजी रूपल साहू से सोने के झुमके और चेन लिए जाने का आरोप वंदना साहू और उसके पति दीपक साहू पर लगाया है। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गुढ़ियारी निवासी सोनम साहू ने 4 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 11 वर्षीय भांजी के पास घर में रखे सोने के झुमके और चेन थे। आरोप है कि वंदना साहू ने बच्ची को डराया-धमकाया और दबाव बनाकर ये आभूषण अपने पास मंगवा लिए।
शिकायत के अनुसार, 2 सितंबर को भी बच्ची पर उसकी नानी पार्वती साहू का रानी हार लाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि महिला के कहने पर बच्ची ने घर से रानी हार निकाल लिया और उसे देने जा रही थी। इसी दौरान परिवार को इसकी जानकारी हो गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
शिकायत में एक अन्य मामले का भी जिक्र है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वंदना साहू ने 13 वर्षीय एक अन्य बच्ची को भी अपने प्रभाव में लिया। शिकायत के मुताबिक, बच्ची के जरिए उसकी मां का मंगलसूत्र भी मंगवाने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बच्चों को बातों में फंसाकर उनसे घर से आभूषण और नकदी मंगवाई जाती थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने बच्चे इस तरह प्रभावित हुए और उनसे कितने आभूषण या अन्य सामान लिए गए।
वंदना साहू के पति दीपक साहू पर भी बच्चों को चोरी करने का तरीका बताने और इस गतिविधि में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बच्चों और उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





