छत्तीसगढ़
होटल गुरुकृपा राजधानी में गंदगी मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई
Nilmani Pal
8 Jan 2026 3:17 PM IST

x
रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत होटल गुरुकृपा राजधानी की स्वच्छता का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.
औचक निरीक्षण के दौरान होटल में गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी. जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने होटल गुरुकृपा राजधानी के संचालक पर तत्काल 2500 रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
Next Story





