छत्तीसगढ़
डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने पर 18 संस्थानों पर जुर्माने की कार्रवाई
Nilmani Pal
25 Jun 2026 2:48 PM IST

x
रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 18 संस्थानों से कुल 14500 रूपये ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला और डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने,प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
Next Story





