छत्तीसगढ़

गोबर बेचकर हुए आर्थिक सशक्त, बिटिया की शादी में नहीं लेना पड़ा उधार

Nilmani Pal
13 Sept 2022 4:52 PM IST
गोबर बेचकर हुए आर्थिक सशक्त, बिटिया की शादी में नहीं लेना पड़ा उधार
x

रायपुर। कुंजेमुरा भेंट मुलाकात में तमनार से आये राजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासन की महत्त्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से आज वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाए हैं । मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास 51 गौवंशीय पशु हैं, जिनसे प्रतिदिन वे लगभग 2 क्विंटल गोबर गौठान में बेचते हैं और प्रत्येक 15 दिन उन्हें इसकी राशि मिल जाती है।

उन्हें पिछले दो वर्षों में गोबर बेचकर लगभग 85 हजार रुपए की आमदनी हुई जिससे उन्हें अपनी बेटी के ब्याह में सहायता मिली और उन्हें किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ी । गुप्ता ने बताया कि शासन की ऋण माफी की योजना के तहत लगभग 53 हजार की ऋण माफी का लाभ हुआ । किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने वाली मुख्यमंत्री जी की इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम नंदेली में शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की समाधि स्थल "शांति बगिया" में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Next Story