छत्तीसगढ़

आवासीय स्कूलों में वित्तीय घोटाला, 4 अधीक्षक सस्पेंड

Nilmani Pal
11 Feb 2026 2:52 PM IST
आवासीय स्कूलों में वित्तीय घोटाला, 4 अधीक्षक सस्पेंड
x
छग

बीजापुर। जिले में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर लाखों के राशन-शिष्यवृत्ति घोटाले में चार पोटाकेबिन अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।निलंबित अधीक्षकों में आदित्य ठाकुर, प्रभारी अधीक्षक नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय भटवाड़ा। लक्ष्मीनारायण ओढदल प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय। पुष्पलता सोनी प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय संगमपल्ली।रघुनंदन मौर्य प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यायल भटवाड़ा।

दरअसल, बीजापुर के पोटाकेबिनों में हुए वित्तीय अनियमित्ता और राशन घोटाले की शिकायत जिला शिक्षा विभाग से की गई थी। इस शिकायत के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने जांच के आदेश दिये थे।

जांच दल बीजापुर के विभिन्न पोटाकेबिनों में पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि कागजों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दिखाई गई थी, लेकिन मौके पर आधे से भी कम बच्चे मौजूद थे। जांच टीम को पता चला कि पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित थे, इसके बाद भी उनके नाम पर सब्जी, राशन मंगाई गई, जब बच्चे ही नहीं थे तो सब्जी और राशन कैसे मंगाए गये?

Next Story