छत्तीसगढ़
आर्थिक मदद से बढ़ा आत्मविश्वास, अश्वनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
Shantanu Roy
13 Sept 2025 6:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना ज़रूरतमंद श्रमिक परिवार की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आई है। इस योजना का लाभ रायपुर ज़िले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा की निवासी अश्वनी जांगड़े श्रमिक का काम करती थी | इस योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जिससे उन्हें बड़ी मदद मिली। 60 वर्षीय जांगड़े ने कहा, मैंने अपना पैसा घर के काम व तीर्थ यात्रा में उपयोग किया एवं कुछ पैसे अपने भविष्य के सुरक्षित रखी हूं।
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना हम श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल हमें आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। श्रीमती अश्वनी जांगड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन श्रमिकों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को संबल मिल रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





