छत्तीसगढ़

दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
23 Jun 2025 8:06 PM IST
दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख की आर्थिक सहायता
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आपदा और दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने की पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दो मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। तरपोंगी, तिल्दा निवासी हर्ष सोनी तथा कोटा, तिल्दा निवासी रेणुका निषाद (पानी में डूबने से मृत्यु) हो गई थी। जिनके परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की इस पहल से संकटग्रस्त परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा और उन्हें अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में सहायता प्राप्त होगी।
Next Story