छत्तीसगढ़

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

jantaserishta.com
4 Nov 2020 3:05 PM IST
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
x

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टरों के माध्यम से राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है ऐसे पांच प्रकरणों में जशपुर जिले के आपदा पीड़ितों को 20 लाख रूपए की आर्थिक स्वीकृत की गई है।

आर.बी.सी. 6-4 के तहत जशपुर जिले की तहसील मनोरा के अंतर्गत ग्राम मुटु के जयमनराम और ग्राम केसरा के प्रदीपराम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतको के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से मनोरा तहसील के ग्राम सूरजुला के अदिप एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर, तहसील फरसाबहार के ग्राम धौरासाड़ की करूणा यादव और तहसील जशपुर के ग्राम लोदाम की शखनी भगत की मृत्यु आकाशाीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहयता स्वीकृत की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story