छत्तीसगढ़
सड़क दुर्घटना प्रकरण में परिजनों को आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत
Shantanu Roy
8 Jan 2026 10:25 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्तियों के परिजनों और घायल को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह निर्णय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया एवं रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के माध्यम से लागू किया गया। जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशों के अनुरूप मृतकों के आश्रितों और घायल हितग्राहियों को राहत देने हेतु यह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार खरसिया एवं रायगढ़ की अनुशंसा पर प्रकरणों की विस्तृत जांच के बाद पात्र व्यक्तियों को यह अनुदान स्वीकृत किया गया। खरसिया अनुविभाग के तहत 27 फरवरी 2025 को हुई दुर्घटना में मृत दुकालु सिदार के भाई धनेश्वर प्रसाद, निवासी साकिन पलागढ़ा, तहसील खरसिया को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
इसी तरह, 17 मार्च 2025 को दुर्घटना में मृत शिवप्रसाद यादव की पत्नी श्रीमती कमलिनी यादव, निवासी साकिन जतरी, तहसील पुसौर को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, 18 नवम्बर 2025 को मो. अनीस, पठानपारा, तेलीकोट तहसील खरसिया के संबंधित वारिसान को 25 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। वहीं दमउधारा जिला सक्ती निवासी घायल प्रियंका तुरी को 10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। रायगढ़ अनुविभाग के अंतर्गत 27 जून 2025 को सड़क दुर्घटना में मृत मोहर दास की पत्नी लक्ष्मीन महंत, निवासी बरमुड़ा, जिला रायगढ़ को भी 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इस कदम के माध्यम से शासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों और घायल व्यक्तियों की आर्थिक मदद करना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए समयबद्ध प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस सहायता से मृतक आश्रितों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और घायल व्यक्ति को उपचार में मदद मिलेगी।
Tagsरायगढ़सड़क दुर्घटनाआर्थिक सहायतामृतक परिजनघायलछत्तीसगढ़ शासनअनुविभागीय अधिकारीखरसियापुसौरबरमुड़ाराहत राशिसामान्य प्रशासन विभागतहसीलदारनायब तहसीलदारवित्तीय अनुदानRaigarhroad accidentfinancial assistancedeceased family membersinjuredChhattisgarh GovernmentSub-Divisional OfficerKharsiaPusaurBermudarelief amountGeneral Administration DepartmentTehsildarNaib Tehsildarfinancial grantछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





