छत्तीसगढ़
आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
Shantanu Roy
14 May 2025 7:21 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के मृतक राजा यादव एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कापूडीह के मृतक भुपत उर्फ गुप्तराम के वारिसानों के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डिपापारा के मृतक योगेश तिवारी के परिजन के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आग में जलने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम राफेल के मृतक जगबंधु राणा एवं बिजली गिरने से मृत्यु होने पर ग्राम बलोदा की मृतिका सोहद्रा राउतिया के परिजनों के लिए 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





