छत्तीसगढ़

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को टैक्स फ्री करने की फाइल में किया हस्ताक्षर

Nil dhankar
23 Nov 2024 9:08 AM IST
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को टैक्स फ्री करने की फाइल में किया हस्ताक्षर
x

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को टैक्स फ्री करने की फाइल में हस्ताक्षर किया। X पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए लिखा, आत्मिक संतुष्टि का विषय: फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप टैक्स फ्री करने की फाइल में वित्त और वाणिज्य कर मंत्री के रूप में हस्ताक्षर करके आत्मिक संतुष्टि हुई।

बता दें कि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और अब ये फिल्म रिलीज का पहला सप्ताह पूरे करने की कगार पर खड़ी है। हाल ही में इसे देश के कई राज्यों में विक्रांत मैसी स्टारर इस मूवी को टैक्स फ्री किया गया है। जिसका अब बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ता दिख रहा है और फिल्म के कलेक्शन अचानक से भारी उछाल आने लगा है।

Next Story