छत्तीसगढ़

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की

Nilmani Pal
3 March 2025 11:52 AM IST
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। वित्त मंत्री चौधरी ने श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

छत्तीसगढ़ का आज बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ का यह 25वां बजट होगा। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने अपने बंगले में पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। ये बजट करीब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।


Next Story