छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया राज्योत्सव एवं रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ

Shantanu Roy
3 Nov 2025 7:09 PM IST
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया राज्योत्सव एवं रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव एवं रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ रायगढ़ में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और जिले के 830 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया गया, जहां 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्वच्छ संकल्प अभियान 2025 के तहत लाभार्थियों को मंच से प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किए और उपस्थित जनसमूह से “स्वच्छ रायगढ़–स्वस्थ रायगढ़” के संकल्प को अपनाने की अपील की।

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्री चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के स्टॉल में हितग्राहियों से मुलाकात की और उन्हें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान मंत्री ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखे।” उन्होंने राज्योत्सव स्थल पर बने स्वच्छता सेल्फी पॉइंट पर जाकर नागरिकों के साथ सेल्फी ली और कहा कि रायगढ़ जिला स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छ रायगढ़, स्वस्थ रायगढ़ के लक्ष्य को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। राज्योत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

हितग्राहियों ने स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मंच पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभापति डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष सुजाता चौहान, पुसौर जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, अरूणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय, विकास केडिया, पूनम सोलंकी, गोपाल अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, जतीन साव, पवन शर्मा, बलबीर शर्मा, और
अशोक अग्रवाल
शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, तथा सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर लगे स्थानीय उत्पादों, स्व-सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रदर्शनी स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने ग्रामीण हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, वन संसाधन आधारित वस्तुएं और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति की झलकियों का आनंद लिया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी छत्तीसगढ़ की प्रगति के दो प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह जनता और सरकार के बीच विकास के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है।
Next Story