छत्तीसगढ़
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी विदाई
Shantanu Roy
23 Jun 2025 8:17 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के समापन पर रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उन्हें आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्री शाह को पुष्प भेंट कर उनका अभिवादन किया और आभार प्रकट किया। ओपी चौधरी ने कहा कि “माननीय अमित शाह जी का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के पश्चात रायपुर विमानतल पर उनके प्रस्थान के समय उनका आत्मीय अभिवादन किया। उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करता है।@AmitShah pic.twitter.com/1RCPIh7jjJ
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) June 23, 2025
बल्कि प्रदेश के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी मिला।” ज्ञात हो कि अमित शाह ने अपने प्रवास के दौरान नक्सल उन्मूलन, सहकारिता क्षेत्र की मजबूती और विकास योजनाओं की समीक्षा सहित कई अहम मुद्दों पर बैठकें कीं। उन्होंने सुरक्षा बलों और अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिससे प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और कार्यसंस्कृति को बल मिला। अमित शाह के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के वरिष्ठ मंत्रीगण और प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे।
Tagsअमित शाह रायपुर दौराओपी चौधरीगृह मंत्री विदाईरायपुर विमानतलकेंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़Amit Shah Raipur VisitOP Choudhary FarewellRaipur AirportUnion Minister ChhattisgarhAmit Shah Chhattisgarh Tourछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





