छत्तीसगढ़
रायगढ़ में चल रहे प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी
Shantanu Roy
16 Aug 2025 10:28 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति देखने पहुंचे। उन्होंने निर्माण साइट पर प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा कर वर्क प्लान के अनुसार अब तक हुए कार्यों और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी प्रोजेक्ट की निर्माणकर्ता एजेंसीज से कहा कि गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किया जाए। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी नालंदा परिसर के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल वर्क के तहत अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिसर में बिजली आपूर्ति की आवश्यकता के अनुसार विद्युत विभाग से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाए। इसी प्रकार यहां इंटरनेट कनेक्शन, लाइब्रेरी के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की व्यवस्था के लिए कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने परिसर में लाइटिंग और पार्किंग व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बन रहे पंच तत्व पार्क का निरीक्षण कर यहां लैंडस्केपिंग और अन्य सिविल कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति के पांच तत्वों की थीम पर आधारित है। इसे अच्छे से तैयार कर हेरिटेज लुक दिया जाए। उन्होंने इतवारी बाजार में बन रहे ऑक्सीजोन का भी निरीक्षण किया। यहां के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम कार्यालय में बन रहे 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी के निर्माण का जायजा लेते हुए कार्य पूर्णता की जानकारी ली। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि पिलर्स का काम लगभग पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद टंकी निर्माण का काम अगले चार से पांच माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने खर्राघाट पर आकर जुडऩे वाले मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट के बारे में भी नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, मुकेश जैन, दिबेश सोलंकी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम महेश शर्मा, ईई हाउसिंग बोर्ड अभिषेक तिवारी, ईई नगर निगम अमरेश लोहिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





