छत्तीसगढ़
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिया चैलेंज, तैयार हूं शर्त लगाने
Nil dhankar
3 April 2024 2:26 PM IST

x
रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि देश में सात चरण में मतदान होंगे। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां तीन चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को परिणाम जारी होंगे। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के लोकसभा की 11 सीट जीतने के दावे पर कहा, कि मैं भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से शर्त लगाने को तैयार हूं। कांग्रेस 1 भी सीट नहीं जीतेगी। यहां रिमोट कंट्रोल की नहीं विष्णुदेव साय की सरकार है।
जिला भाजपा कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में कार्यकर्ताओं के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार... pic.twitter.com/Jsi9T62PMt
— OP Choudhary(मोदी का परिवार) (@OPChoudhary_Ind) April 3, 2024
Next Story





