छत्तीसगढ़

आखिरकार निकला ये आदेश, अटैचमेंट पर सख्ती

jantaserishta.com
18 Sept 2025 12:06 PM IST
आखिरकार निकला ये आदेश, अटैचमेंट पर सख्ती
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: जिले में विभागीय अटैचमेंट का खेल जगजाहिर होने के बाद आखिरकार रामानुजनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजने के आदेश जारी कर दिया है. एक साथ जारी दो आदेश में नौ कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है.
पहले आदेश में सहा ग्रेड -02 कर्मचारी शांता सिंह को उनके मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर, संतोष सिंह को शासकीय हाई स्कूल पोड़ी, विक्रम सिंह को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमापुर, सहा ग्रेड -03 कर्मचारी ओम प्रकाश सिंह को शासकीय हाई स्कूल आमगाँव और रामसाय पण्डो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवरागुड़ी भेजा गया है.
वहीं दूसरे आदेश में भृत्य सुनील कुमार साहू को पूर्व माध्यमिक शाला मांजा, मुकेश कुमार को पूर्व माध्यमिक शाला छातापारा सूरता, बाबूलाल सिंह को पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर और मनोज कुमार राजवाड़े को पूर्व माध्यमिक शाला गोकुलपुर में भेजा गया है.
दरअसल, सेटिंग से कर्मचारी फिल्ड में न जाकर विभागीय कार्यालयों में रह मौज काटते नजर आते हैं, जबकि शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी अटैचमेंट में कार्य नहीं करेगा. इस पर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने भी कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर अटैचमेंट समाप्त करने की मांग की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story