छत्तीसगढ़

कर्मचारी को अंतिम नोटिस, ड्यूटी में उपस्थित होने के निर्देश

Nil dhankar
7 Jun 2022 2:25 PM IST
कर्मचारी को अंतिम नोटिस, ड्यूटी में उपस्थित होने के निर्देश
x
छग

जगदलपुर। कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत् चैकीदार सुकालू राम यादव को कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश व सूचना दिया गया है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी ने बताया कि सुकालू राम यादव द्वारा 09 नवम्बर 2021 से लगातार बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से स्वेच्छापूर्वक अनुपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि यादव को इस सूचना के माध्यम से अंतिम बार सूचित किया जा रहा है। उन्हें सात दिन के अंदर अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो। उपस्थित नहीं होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता के नियमों के तहत् सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।


Next Story