स्व.जीतन राम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का हुआ फाइनल मुकाबला

लखनपुर: विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमगराकला में पंचायत स्तरीय स्वर्गीय जीतन राम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का मुकाबला हुआ जिसका शुभारंभ 5 जनवरी से शुरू किया तथा 15 जनवरी को इसका फाइनल मुकाबला गुमगराकला और कंदराई के टीमों के मध्य हुआ स्वर्गीय जीतन राम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया जिससे जबरदस्त मुकाबला करते हुए गुमगराकला और कंदराई के टीम फाइनल पर पहुंचा इस फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राम कुमारी के सानिध्य में संपन्न हुआ इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच लोकनाथ उर्रे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भाईचारे एवं आपस में सद्भावना को प्रेरित करती है इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 और शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार ₹8001 और शील्ड से उप विजेता एवं विजेता को सम्मानित किया गया इस दौरान ग्राम पंचायत रमेश साहू, हाकिम सिंह, शिवप्रताप, सोना ,मुरारीलाल, सुखराज ,गौरी मरावी, कपूर साहू, ओम प्रकाशसाहू ,शिवलाल साहू, कपिल, फेकू मरावी, पीला राम, गुरु सिंह, कपिल , बम्हा, गोलू साहू, ज्ञान प्रसाद, सुंदर सिंह मरावी ,काशी ,राजेंद्र गहरवार, प्रवीण साहू, मनोज साहू, अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे इस दौरान कोविड संक्रमण के गाइडलाइनों का पालन किया गया
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





