छत्तीसगढ़

एएसआर वेंचर्स में मिली गंदगी, निगम ने लगाया 8 हजार का जुर्माना

Nil dhankar
19 Jun 2026 2:38 PM IST
एएसआर वेंचर्स में मिली गंदगी, निगम ने लगाया 8 हजार का जुर्माना
x

रायपुर। विगत दिवस रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत व्हीआईपी मार्ग में स्थित एएसआर वेंचर्स की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन में किया गया.

स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षणके दौरान गन्दगी फैलाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उल्लंघन करना पाया गया. प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा एवं स्वच्छता निरीक्षक अनिल झा द्वारा एएसआर वेंचर्स के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 8 हजार रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया.



Next Story