छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ मारपीट

Nil dhankar
4 Jun 2022 12:48 PM IST
हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ मारपीट
x
छग

बिलासपुर। जवान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र के परसदा में रहने वाले बलराम कौशिक दूसरी बटालियन में जवान हैं। उनकी ड्यूटी हाई कोर्ट सुरक्षा में लगी है। बुधवार को उनकी ड्यूटी हाई कोर्ट के आवासीय परिसर में थी। दोपहर तीन बजे ड्यूटी के बाद वे अपने घर गए। वहां से वे सब्जी लेने के लिए बाजार चले गए। शाम पांच बजे वे सब्जी लेकर अपने घर लौटे। उनके घर के पास मोहल्ले के भुनेश्वर कौशिक, प्रशांत कोरी और संतोष यादव मिले। उन्होंने जवान से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर युवकों ने जवान से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर संतोष और प्रशांत ने उन्हें पकड़ लिया।

भुनेश्वर ने ईंट से जवान के सिर में मार दिया। मौके पर मौजूद जवान के रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल को लेकर सिम्स गए। सिम्स में उपचार के बाद जवान ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story