छत्तीसगढ़
सड़क पर संग्राम, दो गुटों के बीच झगड़ा, मारपीट तक हुई
jantaserishta.com
27 Jan 2023 11:37 AM IST

x
रैली के साथ डीजे लेकर निकले.
बिलासपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर भी सड़क पर हंगामा करने का मौका कुछ लोगों ने ढूंढ लिया। दो गुटों के बीच डीजे बजाने और नाचने गाने की स्पर्धा होने लगी। थोड़ी देर में जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।
चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दो समूह अलग-अलग डीजे बजाते हुए रैली के साथ डीजे लेकर निकले। दोपहर करीब 12:30 बजे नयापारा चौक के ओवर ब्रिज के पास दोनों गुट आमने-सामने हो गए। वे एक दूसरे से तेज डीजे बजाने और नाचने गाने की प्रतिस्पर्धा करने लगे। सड़क दोनों ओर से जाम हो गई। नतीजा उनके बीच थोड़ी ही देर में झूमा-झटकी, गाली-गलौच और हाथापाई होने लगी। सूचना मिलने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनों पक्षों को अलग किया और दोनों समूह के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। घटना में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और डीजे को जब्त कर लिया गया है। कोलाहल अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





