छत्तीसगढ़

सब्जी बाजार में मारपीट, छात्र की वजह से उपजा विवाद

Nil dhankar
16 May 2023 9:55 AM IST
सब्जी बाजार में मारपीट, छात्र की वजह से उपजा विवाद
x
छग

बालोद। बुधवारी बाजार में रंजिश के चलते दो छात्र, दोनों के पिता सहित 6 लोगों के बीच मारपीट हाे गई। निजी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र ने बताया कि वे दोस्त के साथ बुधवारी बाजार में सब्जी खरीद रहे थे, इसी दौरान आत्मानंद स्कूल के 11वीं के छात्र ने गाली गलौज की।

सूचना के बाद पिता मौके पर पहुंचकर समझाइश दे रहे थे, तभी तीन लोग लकड़ी के पटिया से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने दोस्त आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। पिता के सोने की चैन को खींचकर अपने पास रख लिए हैं। वहीं 11वीं के छात्र ने बताया कि पापा की दुकान में भाई के साथ था। इसी दौरान 12वीं का छात्र अपने दोस्त के साथ पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। मना किया तो मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story