छत्तीसगढ़

पब में मारपीट, युवकों ने वहां के कर्मचारियों को पीटा

Janta Se Rishta Admin
25 July 2022 12:06 PM GMT
पब में मारपीट, युवकों ने वहां के कर्मचारियों को पीटा
x

demo pic 

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में युवकों ने आधी रात पब में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट भी की। पब के मालिक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के चंदेला विहार प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले आकाश जिवनानी होटल व्यवसाय करते हैं। उनका टेलीफोन एक्सचेंज रोड में होटल हेवेंस पार्क नाम से संस्थान है। होटल में बार और पब का भी संचालन किया जाता है। रविवार की रात वे होटल के पब में बैठे थे। इसी दौरान वहां शुभम सोनकर, वीरू साहू, साहिल सोनकर अपने साथियों के साथ आए। वे पब के अंदर आ रहे थे।

कर्मचारियों ने रात 10.30 बजे पब बंद होने की जानकारी देकर उन्हें रोक दिया। इस पर युवकों ने पब के कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इससे राकेश सिंह को चोटे आई। मारपीट के बाद युवक वहां से चले गए। इसके बाद युवक रात 12 लौटकर आए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने पर बार के कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने बार में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की। इस दौरान युवकों ने बार में शराब की बोतलों को भी तोड़ दिया। साथ ही टीवी और अन्य सामानों में तोड़फोड़ की। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए। होटल संचालक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने जांच के बाद आरोपित युवकों की पहचान कर ली। इसके बाद आरोपित युवकों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta