छत्तीसगढ़

शादी कार्यक्रम में मारपीट, दो युवकों को जमीन पर पटका

Nil dhankar
27 Feb 2023 10:05 AM IST
शादी कार्यक्रम में मारपीट, दो युवकों को जमीन पर पटका
x
छग

बालोद। डौंडी माॅडल स्कूल के पास आयोजित शादी कार्यक्रम में दो लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम औंराटोला निवासी कोमल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भागवत व उदय के साथ शादी कार्यक्रम में गए थे। रात 11 बजे जनक राणा के घर के सामने हिरामन घरत विवाद करने के बाद उदय के साथ मारपीट कर रहा था।

जब बीच बचाव करने गया तो मुझे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन मे पटक दिया। भागवत, टुमन रावटे व उदय ने बीच बचाव किया। इस मामले में डौंडी थाने में हिरामन घरत के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story