छत्तीसगढ़
रायपुर एम्स के पास मारपीट, उधारी की रकम मांगने पर युवकों ने पीटा
Nil dhankar
7 May 2022 8:34 AM IST

x
रायपुर। उधारी की रकम मांगने पर युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी वैभव चौधरी ने आमानाका थाने में की है, पुलिस के मुताबिक प्रार्थी की पहचान हसनैन सिद्वकी निवासी नुरानी चौक एवं हकीम खान निवासी ताजनगर से हैं।
हकीम खान को पैसे की जरूरत पड़ने पर 2000/- रूपये प्रार्थी ने दिया था. वही प्रार्थी कल शाम एम्स अस्पताल आया था, उसी दौरान हकीम को फोन कर उधारी पैसा वापस करने को कहा. जिस पर हकीम खान और हसनैन सिद्वकी एम्स के पास आये। और जबरन गाली-गलौज करने लगे.इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी किए. इस घटना में प्रार्थी को गंभीर चोंट आई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story





