छत्तीसगढ़

दशगात्र कार्यक्रम में मारपीट, दो घायल

Nilmani Pal
21 Nov 2022 10:07 AM IST
दशगात्र कार्यक्रम में मारपीट, दो घायल
x
केस दर्ज

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा से 6 किमी दूर ग्राम देवपाण्डुम में छतर सिंह कुमेटी ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। नेमसिंह कोरेटी ने बताया कि दादा के दशगात्र कार्यक्रम में रिश्तेदार व गांव के परिजन पहुंचे थे। शाम 6 बजे सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार पकबंधी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान छतर सिंह कुमेटी आया और कार्यक्रम में देरी होने पर गाली गलौज कर विवाद करने लगा।

परिजनों ने समझाइश दी बावजूद वह विवाद करता रहा। वह अपने घर से बसुला लेकर आया। विष्णु कोमरे ने छतर सिंह के हाथ से बसुला को छुड़ाने का प्रयास किया तो छतर सिंह ने विष्णु कोमरे के गले के पास वार कर दिया। जिससे चोटें लगी है। मैंने भी बसुला को छुड़ाने का प्रयास किया तो हाथ में चोट लगी है। लोगों ने जब छतर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद नेमसिंह व विष्णु कोमरे को परिजन शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से विष्णु कोमरे को राजनांदगांव रेफर किया गया। जहां इलाज चल रहा है। दल्लीराजहरा थाने में छतर सिंह के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


Next Story