छत्तीसगढ़

बरातियों में मारपीट, वापस लौटते समय बीच रास्ते में हुआ बवाल

Nil dhankar
6 May 2023 8:36 AM IST
बरातियों में मारपीट, वापस लौटते समय बीच रास्ते में हुआ बवाल
x
छग

बालोद। ग्राम चैनगंज व रूदा के बीच तालाब के पास सूमो चालक नितिश साहू व 8 लोगों ने कॉलेज छात्र राहुल यादव सहित उनके चार दोस्तों की पिटाई कर दी। ग्राम भरर थाना जामगांव आर निवासी राहुल यादव ने बताया कि 3 मई को मनीष कुमार साहू, केवल साहू, छगन धनकर ,डिलेश्वर साहू के साथ बोलेरो वाहन में भरर से ग्राम टिकरी अर्जुन्दा बारात गए थे।

रात में खाना खाने के बाद बारातियों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा। दोस्तों व 5 लड़कियों के साथ सूमो वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालक नितिश साहू लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था। गाड़ी को सही ढंग से चलाने कहने पर नितिश ने सभी को उतारकर गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद पैदल जा रहे थे। इसी दौरान चैनगंज और रूदा के बीच नितिश ने अपने दोस्तों को बुलाकर गाली गलौज कर डंडे व राड से मेरे अलावा मनीष, केवल, छगन, डिलेश्वर से मारपीट की। जामगांव आर थाने में डॉक्टरी परीक्षण हुआ। गुंडरदेही थाने में नितिश साहू व उनके 7 दोस्तों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story