छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल मोवा के सामने मारपीट, थाने में हुई शिकायत

Nil dhankar
17 Jan 2023 2:50 PM IST
आत्मानंद स्कूल मोवा के सामने मारपीट, थाने में हुई शिकायत
x

रायपुर। मोवा आत्मानंद स्कूल के सामने मारपीट की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मारपीट पहले शिफ्ट के छुट्टी होने के बाद हुई है. 10वीं के छात्रों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. स्कूल के बाहर लड़के बुलाकर 12वीं के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की गई है. फ़िलहाल शिकायत पंडरी थाने में हुई है. सभी से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की घटना से अन्य बच्चे डरे हुए है. बताया जा रहा है कि मारपीट में लड़कियां भी शामिल थी.बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है, बीते दिनों कालीबाड़ी स्कूल में चाकूबाजी हुई थी. जिसमे एक छात्र को जान गंवानी पड़ी थी.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story