छत्तीसगढ़

जमीन बटवारे में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Shantanu Roy
27 Nov 2022 3:15 PM GMT
जमीन बटवारे में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
x
छग
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले दो भाईयों ने बंटवारे के लिए अपनी मां की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उन्होंने अपने छोटे भाई और पिता से भी मारपीट की। इसके बाद घर के सामान में तोड़फोड़ की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के इमली भाठा में रहने वाली चमेली यादव रोजी मजदूरी करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा जयकिशन यादव और आलोक यादव चार से अलग रह रहे हैं। बीच-बीच में आकर बंटवारे के लिए विवाद करते हैं।
दोनों भाईयों ने इसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर विवाद किया। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर अपनी मां की पिटाई की। साथ ही घर की कुर्सिया, टीवी, आलमारी और अन्य सामान को तोड़ दिया। महिला ने इसकी सूचना सरकंडा थाने में दी। इसके बाद दोनों भाई शनिवार की दोपहर फिर से अपनी मां के घर पहुंचे। पुरानी बातों को लेकर उन्होंने अपनी मां से गाली-गलौज की। इस दौरान महिला का पति गनपत यादव और छोटा बेटा संजय घर में ही थे। उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर दोनों भाईयों ने पिता गनपत और छोटे भाई संजय की पिटाई की। साथ ही संजय की पत्नी साधना को भी जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story