छत्तीसगढ़

मोबाइल को लेकर झगड़ा, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
10 July 2024 11:09 AM IST
मोबाइल को लेकर झगड़ा, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
x
छत्तीसगढ़.
मनेन्द्रगढ़: क्षेत्र के चनवारीडांड बैगापारा में पति ने डंडा से मार-मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि पैसे और मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही।
हत्या के 3 आरोपियों को उम्र कैद
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को बस्तर जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि प्रेस-प्रसंग को लेकर 2 गांव के बीच बैठी पंचायत में इन्होंने बवाल किया था। लड़के पक्ष का समर्थन करते हुए इन्होंने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दूसरे पक्ष के एक युवक की जान ले ली थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, साल 2021 में कोड़ेनार इलाके की एक युवती अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर दूसरे गांव गोरियापाल आ गई थी। जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। दो परिवारों के साथ ही दो गांवों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। किसी तरह मामला शांत हो जाए इसके लिए मार्च 2021 में दोनों गांव की सहमती से सामाजिक स्तर पर दोनों गांव की पंचायत बिठाई गई थी। इस पंचायत में दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story