छत्तीसगढ़
रायपुर के VIP रोड स्थित ऑन द रॉक्स डांस-बार में झगड़ा, राजधानी में फिर चाकू चला
jantaserishta.com
15 Sept 2024 12:37 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: राजधानी रायपुर में VIP रोड स्थित ऑन द रॉक्स डांस-बार में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवकों के बीच डांस फ्लोर में आपस में टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद चाकू चल गया। इस घटना के बाद बाउंसरों से बहसबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवकों को बाउंसर धक्के मारकर बाहर निकाल रहे है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद शनिवार रात 10 बजे के आसपास का है। VIP रोड में ऑन द रॉक्स नाम का डांस-बार स्थित है। यहां पर डांस करते समय फ्लोर पर टकरा जाने से दो पक्ष के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। तभी एक पक्ष के युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि युवक के हाथ में चाकू था या नही, फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
इस घटना के बाद बाहर के अंदर हड़कंप मच गया। जिसके बाद क्लब के बाउंसर स्थिति को संभालने पहुंचे। तो उनके साथ भी बहसबाजी हो गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें दिख रहा है कि बाउंसर कुछ युवक को डांस बार के बाहर निकाल रहे है।
इस घटना के बाद एक युवक के जांध और पैरों में चोंटे आई है। जिससे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस मामले में देर रात होने की वजह से पुलिस के पास किसी भी पक्ष के शिकायत करने की सूचना नही है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर वीडियोऑन द रॉक्स डांस-बारRaipurRaipur NewsRaipur VideoOn The Rocks Dance-Bar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





