छत्तीसगढ़
उपसरपंच चुनाव के दौरान झगड़ा, दो गुटों में ढिशूम ढिशूम
jantaserishta.com
12 March 2025 1:07 PM IST

x
देखें वीडियो.
सरगुजा: जिले के मैनपाट में उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह विवाद आपसी रंजिश के कारण हुआ, जिसमें अखिलेश यादव और भीमन यादव के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में उपसरपंच चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच बहस हुई, जो बाद में झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई. वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने कमलेश्वरपुर थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. घटना कल शाम की बताई जा रही है, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





