छत्तीसगढ़

रायपुर से सटे इलाके में महिला पार्षद और नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट

Nil dhankar
11 Feb 2022 12:41 PM IST
रायपुर से सटे इलाके में महिला पार्षद और नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट
x

खरोरा। खरोरा नगर पंचायत द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर व वार्ड भ्रमण के दौरान घर के सामने रखे ईंट को हटाने व नाली निर्माण को लेकर विवाद के चलते महिला पार्षद और पार्षद पति के साथ नगर पंचायत कर्मचारी औऱ परिवार वालो के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूदगी में मारपीट हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद शिकायत करने दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्ष के ही खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर दिया है।

दरअसल, नगर पंचायत खरोरा 7 दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर और वार्ड भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में आज वार्ड क्रमांक 4 में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित में आम लोगों की समस्याओं को सूना जा रहा था। तभी नगर पंचायत के कर्मचारी दिवाकर गांगुली के घर के सामने रखे ईंट वार्ड नाली निर्माण को लेकर भाजपा की महिला पार्षद कांति सेन और पति भूपेन्द्र सेन के साथ मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षो में जमकर मारपीट शुरू हो गया। मारपीट को किसी तरह शांत कराया गया और दोनों पक्ष शिकायत के लिए थाने पहुंचे। खरोरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।


Next Story