छत्तीसगढ़

यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Nilmani Pal
11 Sept 2024 12:29 PM IST
यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
x

बिलासपुर bilaspur news। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जमकर मारपीट हो गई। छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आपस में छात्रों ने एक दूसरे को हाथ–मुक्को से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। bilaspur

मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस में ही छात्रों के बीच मारपीट हुई। बीटेक के सीनियर और जूनियर छात्र आपस में भिड़ गए। किसी भी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथ–मुक्के से छात्र एक दूसरे पर हमला करने लगे। मारपीट के दौरान कुछ छात्रों ने बीच बचाव की भी कोशिश की। इसके बाद भी आपस में मारपीट रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

आपसी विवाद के चलते हुए मारपीट का कैंपस में खड़े अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया। वीडियो फिर छात्रों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Next Story