छत्तीसगढ़

सागौन प्लांट में लगी भीषण आग, बेशकीमती पेड़ चपेट में

Nilmani Pal
6 March 2023 10:52 AM IST
सागौन प्लांट में लगी भीषण आग, बेशकीमती पेड़ चपेट में
x
छग

कवर्धा। कबीरधाम जिला के वन विकास निगम पंडरिया पूर्व के मुनमुना जंगल अंतर्गत सागौन के प्लांट में भीषण आग लगी हुई है। आग की लपटें बहुत तेजी से फैल रही है। सागौन के नए पौधों के साथ-साथ सैकड़ों बेशकीमती बड़े वृक्षों को भी अपने चपेट में ले लिया है।

लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक जंगल में फैली आग धू-धूकर जल रही है, लेकिन वन विकास निगम की ओर से आग को बुझाने कोई प्रयास नही किया जा रहा है। फिलहाल आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है, वहीं वन विकास निगम गहरी नींद में है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story