छत्तीसगढ़

घर में लगी भीषण आग, पारिवारिक विवाद में पडोसी ने दी थी समझाइश

Shantanu Roy
10 March 2022 3:57 PM GMT
घर में लगी भीषण आग, पारिवारिक विवाद में पडोसी ने दी थी समझाइश
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। परिवारिक विवाद में पड़ोसी को समझाइश देना किसान को महंगा पड़ गया। पड़ोसी के पोते ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीपत क्षेत्र के बम्हनीकला में रहने वाले तिरिथ राम पुलस्त किसान हैं। उन्होंने गांव में अपने खेत में तिवरा और बटुरी लगाया है। खेत में ही झोपड़ी बनाकर रखवाली करते हैं। शनिवार की रात उनके पड़ोसी मिलन सिंह का बेटा महेंद्र अपने परिवार वालों से गाली-गलौज कर रहा था।

इस पर मिलन सिंह की मां तिरिथ के पास आकर अपने पोते को समझाने के लिए कहा। तिरिथ ने उनके घर जाकर महेंद्र को समझाइश दी। इसके बाद वे अपने घर आ गए। सोमवार की रात वे अपनी पत्नी फिरतिन बाई के साथ खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। उनके खेत के पास ही गांव का महासिंह अपनी झोपड़ी में था।
इस दौरान महेंद्र ने वहां पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर किसान अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी से बाहर निकला। उनके निकलते ही महेंद्र ने उनकी झोपड़ी को आग लगा दी। इससे उनकी झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story