छत्तीसगढ़

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल युवक ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
22 Jan 2025 1:09 PM IST
दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल युवक ने तोड़ा दम
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: खरसिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह मामला खरसिया के मोहापाली का है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, गर्ग परिवार और अनु बुटीक परिवार वालों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में घायल अन्नू अग्रवाल की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं घटना के बाद एक आरोपी चीनू अग्रवाल ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर राजनीति दबाव का आरोप लगाया है. मृतक अन्नू अग्रवाल का शव को लेकर परिजन न्याय पाने के लिए विरोध करने की तैयारी में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story