
x
रायपुर। ओडिशा के कटक में 27 से 30 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय सबजूनियर तलवारबाजी (फेन्सिंग) स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ टीम का गठन राजधानी में होगा. इसके लिए बालाजी विद्यामंदिर देवेंद्रनगर में 16 मार्च को सुबह 10 बजे चयन ट्रॉयल होगा.
छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन एवं जिला फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ रायपुर की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस चयन ट्रॉयल में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. प्रतियोगिता के संचालक अखिलेश दुबे ने बताया कि प्रदेश टीम का चयन तलवारबाजी के तीनों इवेंट एपी, फॉयल और सेबर में किया जाएगा. इसमें 1 जनवरी 2011 जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को उनके जन्मप्रमाण पत्र या आधार कार्ड अथवा अंकसूची के आधार पर पात्रता दी जाएगी.
Next Story





