
बिलासपुर। चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि तखतपुर राजपुर केकती निवासी जुगरी बाई पति पुरूषोत्तम साहू 55 साल 9 फरवरी को बेलगहना मेला घूमने गई थी। मेला घूमने के बाद रात में ट्रेन से दरवाजा के पास खड़े होकर लौट रही थी। कलमीटार व नरौतीकांपा के बीच चलती ट्रेन से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मर्डर का मामला भी
कोरबा ले जाकर प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अशोकनगर निवासी शुभम नायडू पिता बीके नायडू 28 साल का निजी बैंक में काम करने के दौरान पुराना बस स्टैण्ड कश्यप कालोनी निवासी निशा उर्फ प्रतीक्षा श्रीवास पिता शिवकुमार श्रीवास 26 साल से प्रेम संबंध था। शुभम नायडू पहले से शादी शुदा था और एक बेटा था। जानकारी होने पर निशा उर्फ प्रतीक्षा ने उससे दूरी बना ली थी। 3 फरवरी 2026 को निशा उर्फ प्रतीक्षा वृंदावन परिसर सामान खरीदने गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को फोन लगाया तो वह बात नहीं कर पा रही थी। युवती के द्वारा मोबाइल लोकेशन भेजने पर कोरबा के उरगा थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची। निशा उर्फ प्रतीक्षा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके गले में गंभीर चोट के निशान थे। वहीं शुभम नायडू की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक शुभम निशा को उरगा लेकर गया था और उसका गला रेतकर अपना गला भी काट लिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के द्वारा गंभीर अवस्था में युवती को सिम्स में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह तक जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष के बाद 10 फरवरी को निशा ने दम तोड़ दिया। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है।





