छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला चोर गिरफ्तार, कारनामे जानकर पकड़ लेंगे सिर

jantaserishta.com
2 Oct 2021 8:32 AM IST
रायपुर में महिला चोर गिरफ्तार, कारनामे जानकर पकड़ लेंगे सिर
x

रायपुर: राजधानी के गोलबाजार थाना पुलिस ने एक ऐसी हाईप्रोफ़ाइल महिला चोर को गिरफ्तार किया है। जो हाईप्रोफ़ाइल ग्राहक बनकर शहर की कई बाजारों की दुकानों में ग्राहक बनकर जाकर वहां के कैश काउंटर को निशाना बनाकर चंद मिनटों में वहां रखा कैश या कीमती सामान पलक झपकते ही उड़ा देती थी।

स्थानीय गोलबाजार इलाके में लगातार अलग अलग दुकानों में चोरी होने की शिकायत सामने आई तो पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सभी दुकानों में अलग अलग दिन में ग्राहक बनकर पहुंची अज्ञात महिला चोरी करती दिखी जिसके आधार पर गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फुटेज के आधार पर पतासाजी की तो पता चला कि टिकरापारा इलाके के संतोषी नगर में महिला रहती।
तब महिला को हिरासत में लाकर पुछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम एकता शुक्ला निवासी रीवा मध्यप्रदेश में रहना बताया और हाल में संतोषी नगर इलाके में किराए का मकान लेकर शहर की दुकानों में चोरियों को अंजाम देती थी।
पुलिस ने आरोपिया के पास से 2 सोने की बालियांए 2 सोने के टॉप्सए 1 मोबाइल और 25 हजार नगदी समेत एक दुपहिया वाहन एक्टिवा जब्त की है। फिलहाल गोल बाजार थाना पुलिस गिरफ्तार महिला चोर के बारे में मध्यप्रदेश समेत कई प्रदेशों में रिकॉर्ड खंगाल रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story