छत्तीसगढ़

महिला टीचर विभाग को गुमराह कर रही थी, सस्पेंड

Nil dhankar
12 April 2025 2:05 PM IST
महिला टीचर विभाग को गुमराह कर रही थी, सस्पेंड
x
छग

जशपुर। नेटवर्क मार्केटिंग का प्रचार करना स्कूल शिक्षिका को भारी पड़ गया। पत्थलगांव के बागबहार स्कूल की शिक्षिका जयमीला लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर के के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार जयमीला लकड़ा, शिक्षक, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बागबहार, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर के द्वारा विद्यालयीन समय का पालन नहीं किया जाता है। पब्लिक एप एवं एनडीटीवी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज में नेटवर्क मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार एवं लकड़ा के डांस करने का वीडियो वायरल है। जिससे प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है।

लकड़ा का उक्त कृत्य से छात्र छात्राओं का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है, जो उनके पदीय गरिमा के विपरीत है, जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 07 का स्पष्ट उल्लघंन है। अत: जयमीला लकड़ा, शिक्षक, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

जयमीला लकड़ा का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पत्थलगांव, जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में जयमीला लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी

Next Story