छत्तीसगढ़

महिला टीचर ने लगाई गुहार, 1 साल से नहीं मिली है सैलरी

Nilmani Pal
26 May 2022 5:10 PM IST
महिला टीचर ने लगाई गुहार, 1 साल से नहीं मिली है सैलरी
x

जांजगीर। शिक्षाकर्मी आरती सोनवानी को 1 साल से सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने अब अब शिक्षक नेता विवेक दुबे और सीएम भूपेश भूपेश बघेल को पत्र लिखकर सहयोग की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को ट्वीट कर मामले की पूरी जानकारी दी है। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, नगरीय प्रशासन विभाग की संचालक प्रियंका शुक्ला को भी अवगत कराया है। वहीं नागरिकों ने भी ट्वीट कर सैलरी देने सरकार से गुहार लगाई है।

सोनवानी के पति के निधन के बाद सितंबर 2020 में नगर पालिका परिषद सक्ति में सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देते हुए शासकीय हाई स्कूल कसेरपारा में नियुक्त किया गया ।आरती को लगा कि वह अनुकंपा नियुक्ति से परिवार क भरण-पोषण कर लेगी, लेकिन हुआ इसके उल्टा। लेकिन अनुकंपा नियुक्ति ही उसकी परेशानी बढ़ गई। दरअसल, सोनवानी से विभाग सेवाएं तो ले रहा है, लेकिन सैलरी देना भूल गया है।


Next Story