छत्तीसगढ़
किराए के मकान में रह रही छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र
jantaserishta.com
8 Aug 2026 1:10 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिले है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रेमनगर की रहने वाली है, जो चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने देर रात रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अपने परिजनों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ बातों का जिक्र तो किया है, हालांकि स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में जिक्र किया है, हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं मिला है कि किसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।
मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना पर अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





