छत्तीसगढ़

हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की चिट्टा बरामद

Shantanu Roy
8 Jun 2026 8:49 PM IST
हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की चिट्टा बरामद
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जामुल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल परिसर में अवैध रूप से नशे का सामान रखकर बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी महिला राजविंदर कौर के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि वह एक नेटवर्क के माध्यम से यह मादक पदार्थ प्राप्त करती थी और अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई की जाती थी।

फिलहाल पुलिस आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ की सप्लाई किन स्रोतों से हो रही थी। इस मामले में जामुल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 27(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsदुर्ग पुलिसहेरोइन बरामदचिट्टा गिरफ्तारीजामुल थानाएनडीपीएस एक्टनशा तस्करीभिलाई नशा मामलामहिला तस्कर गिरफ्तारीमहिला तस्करDurg PoliceHeroin recoveredChitta arrestJamul Police StationNDPS Actdrug smugglingBhilai drug casefemale smuggler arrestedfemale smugglerछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story